नई दिल्ली। कलावती सरन चिल्ड्रन अस्पताल में 33वें सतत नर्सिंग शिक्षा (सीएनई) कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस मौके पर अस्पताल के एमएस डॉ. विक्रम दत्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एडीजी (नर्सिंग) डॉ. अचला मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नई जानकारियों और तकनीकों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से नर्सिंग स्टाफ के ज्ञान और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर देखभाल और उपचार मिल सके।ब्यूरो