नई दिल्ली। युवा पर्यावरणविद् और लेखिका मेहर धवन की कला और कविता पर आधारित पुस्तक ‘आर्टस्पोकन’ का लोकार्पण सोमवार को ग्रेटर कैलाश-2 स्थित कुंज़ुम बुक्स में हुआ। पुस्तक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को चित्रकला और कविताओं के जरिए अभिव्यक्त किया गया है। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी विशेष मुख्य अतिथि और दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. रश्मि सिंह मुख्य अतिथि रहीं। वहीं, पाथवेज स्कूल गुरुग्राम के स्कूल निदेशक कैप्टन रोहित सेन बजाज और सेकेंडरी स्कूल प्रमुख डिम्पू शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। संवाद