फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में उपलों से होगा अंतिम संस्कार: MCD का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, इन तीन श्मशान घाटों को चुना

Fri, 06 Mar 2026 08:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम ने पर्यावरण बचाने और लकड़ी की कटाई रोकने के लिए तीन श्मशान घाटों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जहां दाह संस्कार में कम से कम 75% गोबर के उपलों का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
उपलों से होगा अंतिम संस्कार - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी ने पर्यावरण संरक्षण और लकड़ी की खपत कम करने के लिए तीन श्मशान घाटों पर गोबर के उपलों से अंतिम संस्कार करने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


ग्रीन पार्क (दक्षिण जोन), द्वारका सेक्टर-24 (नजफगढ़ जोन) और ज्वाला नगर (शाहदरा नॉर्थ जोन) के श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपलों का उपयोग होगा। यह व्यवस्था दो साल के लिए होगी। ग्रीन पार्क और द्वारका सेक्टर-24 के लिए एनजीओ के चयन की प्रक्रिया (ईओआई) चल रही है। 

फिलहाल, इनका संचालन कर रहे एनजीओ को नये आदेश का पालन करना होगा। एनजीओ को जोन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) कार्यालय में लिखित अंडरटेकिंग भी जमा करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें