अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के बुधवार को अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार होगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को सुबह 12 बजे से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।