जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत 8 आरोपियों की पेशी है। जिसमें अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल हैं।
जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू केस में कोर्ट में पेश होंगे। ईडी ने मामले में पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इसके आधार पर कोर्ट ने तीनों को समन भेजा था। लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर रेलवे में नौकरियों के बदले जमीन के रूप में अवैध लाभ अर्जित करने का आरोप है।
विज्ञापन
बता दें कि, मामले में तेजप्रताप यादव पहली बार कोर्ट में पेश होंगे। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि अदालत को प्रथम दृष्टया और समन के चरण में आवश्यक जांच के मानक के मद्देनजर यह निष्कर्ष निकालने के लिए बाध्यकारी आधार मिलता है कि तेज प्रताप यादव भी अधिग्रहण और अपराध की आय को छिपाने में शामिल थे।
रविवार को लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी और मीसा भारती भी दिल्ली पहुंची हैं। इस दौरान लालू यादव व्हीलचेयर पर नजर आए। ईडी ने लालू प्रसाद यादव पर अपराध अर्जित आय को छिपाने एवं उसका अन्य कार्यों में इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ईडी का कहा कहना है कि रेलवे मंत्री के रूपमें कार्यकाल के दौरान लालू यादव मुख्य रूप से पटना के महुआ बाग में जमीन मालिकों को रेलवे में नौकरियां देने के वादे के साथ कम कीमत पर अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत 8 आरोपियों की पेशी है। जिसमें अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल हैं।
'नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं '
रविवार देर शाम को दिल्ली पहुंचते ही लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं है। जिस तरह हरियाणा, जम्मू कश्मीर में इंडिया अलायंस जीत रही है। झारखंड और महाराष्ट्र में भी जीतेगी, उसी तरह बिहार में भी इंडिया गठबंधन की जीत होगी।