फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में पुलिसवालियां ही हो रहीं मनचलों का शिकार तो कैसे होगी आम महिलाओं की रक्षा

Tue, 22 Aug 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शहर में आए दिन अन्य युवतियों से छेड़छाड़ के मामले तो सामने ही आ रहे हैं, मनचलों ने महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा है।
विज्ञापन


शनिवार रात घर लौट रही एक महिला कांस्टेबल के साथ गांव राठीवास में युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने युवक को स्थानीय लोगों की मदद से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कुछ समय पहले ही हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल नियुक्त हुई है। पहली पोस्टिंग फरीदाबाद में मिली। शनिवार रात वह घर जाने के लिए बस से गुरुग्राम आई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाइक सवार मनचलों को अनदेखा कर चलती रहीं

demo pic
बिलासपुर चौक पर वह बस से उतरी। यहां से गांव जाने के लिए उसने अपनी मोटरसाइकिल उठाई। राठीवास के पास हाईवे किनारे बैठे तीन युवक शराब पी रहे थे। आरोप है कि उन्होंने महिला कांस्टेबल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें अनदेखा कर चलती रही।

इस पर आरोपियों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे रोककर छेड़छाड़ की। महिला कांस्टेबल ने उसे रोका, लेकिन वह बाज नहीं आए। उसने आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को काबू कर लिया और सूचना बिलासपुर थाना पुलिस को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी की। दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी राठीवास निवासी राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

महिला कांस्टेबल की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला कांस्टेबल के मजिस्ट्रेट के सामने 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराए हैं। जांच की जा रही है।-रणवीर सिंह, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें