नई दिल्ली।
जीटीबी एन्क्लेव के फ्रेंडस कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विश्वास नगर निवासी 32 साल अटल बिहारी परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक 20 जनवरी की रात करीब 8 बजे जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस को जीटीबी अस्पताल से एक मजदूर को करंट लगने के बाद भर्ती कराया है। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि मृतक अटल बिहारी परमार फ्रेंड्स कॉलोनी में मजदूरी कर रहा था। काम करने के दौरान उसे करंट लग गया। ब्यूरो