फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शहीदों की मिट्टी लेकर पहुंचा केवाईएस, पुलिस पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क पहुँचकर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की मिट्टी हाथ में लेकर पुलिस दमन के खिलाफ संकल्प लिया। पंजाब के हुसैनीवाला से लाई गई शहीदों की मिट्टी हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने दिल्ली पुलिस के हालिया बर्बर हमलों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त की कथित गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। केवाईएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता मुदिता ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमले किए हैं और विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें