फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सदन से बाहर निकाले जाने पर कुलदीप का भाजपा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, बाबा साहब को स्कूल से फेंका जाता था, मुझे सदन से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सदन से बाहर निकाले जाने पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा ने मार्शलों को उन्हें उठाकर बाहर निकालने और मारने के लिए उकसाया। कुलदीप ने दावा किया कि किसी सदस्य को सदन से बाहर करने का अधिकार केवल विधानसभा अध्यक्ष को है, लेकिन भाजपा ने यह अधिकार भी अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों, सफाई कर्मचारियों, मजदूरों और गिग वर्कर्स की आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने अपने साथ हुए व्यवहार की तुलना डॉ. आंबेडकर से हुए भेदभाव से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें