फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ने नई सरकार का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (केएसओ) ने मणिपुर में बनी नई सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, सुरक्षित पुनर्वास और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के मुताबिक, कुकी समाज के लिए इस सरकार की कोई नैतिक या राजनीतिक मान्यता नहीं है, क्योंकि लोग अब भी हिंसा, विस्थापन और डर के माहौल में जी रहे हैं। संगठन के मुताबिक जब तक न्याय और जवाबदेही तय नहीं होती और प्रभावित लोगों की सहमति नहीं ली जाती, तब तक हालात सामान्य दिखाने की कोशिश गलत है। कुकी छात्र संगठन ने पहाड़ी जिलों के लिए अलग प्रशासन बनाने की मांग को भी दोहराया। छात्र संगठन के मुताबिक मई 2023 से शुरू हुई हिंसा ने राज्य में गहरी राजनीतिक दरार पैदा की है। इसके साथ ही संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से जुड़े कथित लीक ऑडियो की भी निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में देशभर से आए कुकी समर्थक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें