फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तस्वीरों को लेकर हुए विवाद पर चाकू से हमला, 4 धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस ने युवक पर चाकू से वार करने के मामले में चार आरोपियों समेत एक नाबालिग को पकड़ा है। पहचान शाहबाद डेयरी निवासी आकाश (25), सनी (22) और रामप्रसाद (46) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित रवि को आरोपियों ने हनुमान मंदिर के पास रोका और तस्वीरों को लेकर हुए विवाद के चलते उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित पर चाकू से दो बार वार किए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल रवि को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें