किडनी बेचने वाले गिरोह में शामिल दो गिरफ्तार
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में रुपयों का लालच देकर गरीबों की किडनी बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। रैकेट में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी हरीश चंद्र ने कहा कि चिकित्सा विभाग द्वारा थाना फेज-3 में एक तहरीर दी गई थी। जिसमें 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बांग्लादेश से लाकर, उन्हें आर्थिक लाभ देकर किडनी ट्रांसप्लांट का काम किया जा रहा था।