फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी अकेले, बोली- अपहरण नहीं खुद बॉयफ्रेंड के साथ गई

Fri, 26 May 2023 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

2006 में अगवा की गई लड़की अब दिल्ली के गोकलपुरी में मिली है। लड़की जब अगवा हुई थी तो इसकी उम्र 15 वर्ष थी हालांकि वह एक युवक के साथ रह रही थी और बाद में विवाद के चलते लड़की ने युवक को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को 17 साल पुराने एक किडनैपिंग केस को सुलझा लिया है। जानकारी के मुताबिक 2006 में अगवा की गई लड़की अब दिल्ली के गोकलपुरी में मिली है। लड़की जब अगवा हुई थी तो इसकी उम्र 15 वर्ष थी हालांकि वह एक युवक के साथ रह रही थी और बाद में विवाद के चलते लड़की ने युवक को छोड़ दिया। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लड़की के माता-पिता की शिकायत पर दिल्ली के गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में 2006 में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि लड़की का 2006 में अपहरण कर लिया गया था जांच के दौरान लड़की ने खुलासा किया कि वह अपना घर छोड़ने के बाद दीपक नामक व्यक्ति के साथ ग्राम चेरडीह जिला बलिया, यूपी में रह रही थी। विवाद के बाद उसने दीपक को लॉकडाउन में छोड़ दिया और अलग किराए के मकान में गोकलपुरी क्षेत्र में रहने लगी। 


डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा के अनुसार, शाहदरा जिले द्वारा 2023 में अब तक 116 अपहृत/अपहृत बच्चों/व्यक्तियों और 301 लापता व्यक्तियों को बरामद किया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें