मोदीनगर के निवाड़ी थानाक्षेत्र में अपहरण के बाद बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे का शव निवाड़ी के खेतों में से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चे का गमछे से गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार में यह खबर सुनकर कोहराम मचा है। वहीं निवाड़ी थाने के सामने भीड़ लग गई है।