गुरुग्राम के उल्लावास में ध्वस्त हुई इमारत में मारे गए छह लोगों के परिजनों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तीन-तीन लाख रुपए की आर्थित मदद देने का एलान किया है। इमारत के मलबे से अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी मिली है कि राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है।