फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर रहे केजरीवाल: देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संदीप पाठक को पकड़ने पंजाब पुलिस भेजने पर अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सत्ता और सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। देवेंद्र यादव ने कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस को दिल्ली भेजा गया, जो सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है। संदीप पाठक हाल ही में अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुईं और उन्हें पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंची। हालांकि, वह पुलिस से बचकर निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें