- शहर के मंदिरों में सावन को लेकर तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। श्रावण मास के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम माधवाचार्य ने बताया कि श्रावण मास का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। इस वर्ष चार सावन के सोमवार पड़ रहे हैं। पुरुषोत्तम माधवाचार्य ने बताया कि सावन मास में प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही शिवलिंग की पूजा का भी विशेष महत्व है। दूसरी ओर शहर के प्रमुख भगवान शंकर के मंदिरों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।