संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एलएनजे भीलवाड़ा समूह की तरफ से आयोजित भीलवाड़ा सुर संगम 2026 के 13वें संस्करण के दूसरे दिन कमानी ऑडिटोरियम शास्त्रीय संगीत की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम आयोजक एलएनजे भीलवाड़ा समूह के चेयरमैन रवि झुनझुनवाला ने कहा कि आयोजन कलाकारों और श्रोताओं के बीच एक सशक्त सांस्कृतिक सेतु के रूप में कार्य करता है। इसके माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संध्या की शुरुआत समान्वय सरकार के सितार वादन से हुई। इसके बाद प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक मुकुल शिवपुत्र ने खयाल गायन प्रस्तुत किया।