पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह।
- फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जिन्हें बुधवार को ही लखनऊ से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं उनकी हेल्थ बुलेटिन अस्पताल ने जारी की है।
बुलेटिन के अनुसार कल्याण सिंह की कोरोना रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनकी छाती में हल्का संक्रमण है जिससे कुछ परेशानी हो रही है। उनकी पुरानी बीमारी की वजह से वह डॉक्टरों की टीम की लगातार निगरानी में हैं।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कल्याण सिंह चार-पांच दिनों में बीमारी से उबर कर पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।