फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: काहलों ने दी संगतों को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संपूर्णता दिवस के पावन अवसर पर देश-विदेश की समस्त संगतों को हार्दिक बधाई दी। दोनों सिख नेताओं ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब संपूर्ण मानवता के लिए शाश्वत प्रकाश का स्रोत हैं। इसमें दर्ज पावन गुरबाणी मनुष्य को सत्य, विनम्रता, सेवा, प्रेम, समानता और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाती है। उन्होंने संगतों से अपील की कि इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी को जीवन का आधार बनाने और मानवता की भलाई, सरबत के भले व सांझीवालता के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें