फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राज निवास में ली शपथ

Sun, 29 Sep 2024 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति मनमोहन ने राज निवास में शपथ ली।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मनमोहन ने राज निवास में दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली - फोटो : X@AtishiAAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति मनमोहन ने राज निवास में शपथ ली। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने पर न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मुझे (दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में) नियुक्त किया गया है। यह एक विनम्र अनुभव और सर्वोच्च न्यायालय की प्राथमिकता है। कोर्ट का हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि आम नागरिकों के लिए जीवन आसान हो।'

विज्ञापन

 

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यह भी है कि कानून और न्याय एक साथ रहें। आपने पिछले कुछ महीनों में देखा होगा मैं कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश था, मुझे यह सुनिश्चित करना था कि अस्पताल के बुनियादी ढांचे और जल निकासी व्यवस्था में सुधार हो। साथ ही हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को स्वस्थ भोजन मिले, यही प्राथमिकता है।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें