फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चैतन्यानंद की जमानत याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को किया अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। चैतन्यानंद पर एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल अहलावत ने आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उसके बाद मामले को पटियाला हाउस कोर्ट के जिला न्यायाधीश के समक्ष किसी अन्य न्यायाधीश को सौंपने के लिए भेज दिया गया है। मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई होगी। इससे पहले बुधवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने एक अंतरिम आदेश पारित किया था जिसमें चैतन्यानंद की प्याज-लहसुन रहित भोजन, चश्मा और दवाइयां पाने की याचिका को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें