नई दिल्ली। एम्स में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात और उनके आश्वासन के बाद एम्स नर्सेज यूनियन ने 20 और 27 नवंबर को होने वाले अपने दोनों विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। एम्स नर्सेज यूनियन के अनुसार, यूनियन के प्रतिनिधियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात का मौका मिला। यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर 20 नवंबर को ब्लैक बैज डे मनाने और 27 नवंबर को नारी सम्मान यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया था। यूनियन के महासचिव कनिष्क यादव की ने बताया कि विरोध कार्यक्रमों को फिलहाल सद्भावना के तहत टाला गया है। ब्यूरो