फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ईस्टर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी को पुलिस आयुक्त का ओएसडी लगाया गया; इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

Tue, 26 Aug 2025 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह को दिल्ली पुलिस सचिवालय में पुलिस उपायुक्त, क्राइम और पुलिस उपायुक्त विक्रम के पोरवाल को पुलिस उपायुक्त, प्रशासन लगाया गया है। विक्रम पोरवाल पूर्व पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के ओएसडी रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार को दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा का ओएसडी नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को टीपी मैसेज कर ये आदेश जारी किया गया। साथ ही पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह को दिल्ली पुलिस सचिवालय में पुलिस उपायुक्त, क्राइम और पुलिस उपायुक्त विक्रम के पोरवाल को पुलिस उपायुक्त, प्रशासन लगाया गया है। विक्रम पोरवाल पूर्व पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के ओएसडी रहे हैं। इसके अलावा ईंस्टर्न रेंज खाली होने पर अगले आदेश तक पुलिस आयुक्त राजीव रंजन को ईस्टर्न रेंज की कमान दी गई है। उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त का 21 दिन अतिरिक्त चार्ज के रूप में काम करने देखने वाले आईपीएस एसबीके सिंह ने अपना ओएसडी नियुक्त किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें