नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल आज (बुधवार) रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। छह हजार से अधिक पंजीकृत छात्र इसमें भाग लेंगे।
यह मेला डीयू स्टेडियम के बहु-उद्देश्यीय सभागार में हो रहा है। इसमें 75 कंपनियां छात्रों को नौकरी के अवसर देंगी। छात्रों को चार लाख से 10 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज की पेशकश की जाएगी। इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 60 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। ब्यूरो