फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वैश्विक व्यवस्था में ग्लोबल साउथ की दावेदारी पर जेएनयू में होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमेरिका-चीन की प्रतिस्पर्धा और भारत की भूमिका पर जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। वैश्विक राजनीति में बदलते समीकरणों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ग्लोबल साउथ की भूमिका और भविष्य की वैश्विक व्यवस्था पर मंथन के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 28 से 30 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल स्टडीज एसोसिएशन-एशिया पैसिफिक (आईएसए एपी) के इस सम्मेलन की मेजबानी जेएनयू का सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग (सीईएसपी) करेगा। सम्मेलन की थीम हाशिये से नेतृत्व तक : ग्लोबल साउथ और एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय व्यवस्था का भविष्य रखी गई है। इसमें दुनिया की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों, ब्रिक्स, जलवायु सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व में भारत की भूमिका पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में विकासशील देशों की भागीदारी और प्रभाव को लेकर विचार-विमर्श करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें