नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में साइबर सुरक्षा पर पाठशाला लगेगी। जेएनयू के स्कूल ऑफ कंप्यूटेशनल एंड इंटीग्रेटिव साइसेंज की ओर से साइबर सुरक्षा स्वच्छता और उससे आगे विषय पर वार्ता का आयोजन होगा। सीईआरटी के संयुक्त निदेशक और वैज्ञानिक डॉ. सुधाकर वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे। 23 जुलाई को समिति कक्ष में यह वार्ता आयोजित होगी जिसमें बढ़ते साइबर अपराध और रोकथाम, मैलवेयर पहचान संबंधी जानकारी से प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अनुसंधान संचालित दृष्टिकोण को लेकर चर्चा की जाएगी। ब्यूरो