फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी सदस्यों से झगड़े के बाद तीन दिन से लापता है जेएनयू का छात्र

Mon, 17 Oct 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का एक छात्र और आइसा का कार्यकर्ता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस के अनुसार नजीब अहमद शनिवार से लापता है।
विज्ञापन


नजीब बॉयोटेक्नोलॉजी में एमसी कर रहा है और माही-मांडवी हॉस्टल के कमरा नंबर 106 में रहता है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात कुछ छात्रों के साथ उसकी झड़प हुई थी।

इस झड़प को लेकर आईसा का दावा है कि नजीब की हाथापाई एबीवीपी के सदस्यों के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि नजीब अहमद के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर वसंतकुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 365 (किडनैपिंग और गलत तरीके से व्यक्ति को बंधक बनाना) के तहत एक केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें