फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: जेएनयू की छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए

Tue, 02 Apr 2024 01:53 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,नई दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक छात्रा ने दावा किया कि शनिवार देर रात कुछ छात्रों ने परिसर में उसका यौन उत्पीड़न किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर सुधीर कुमार ने एएनआई को बताया कि प्रॉक्टर कार्यालय को 31 मार्च की दोपहर को एक छात्र से रविवार रात करीब 1-2 बजे हुई घटना के संबंध में शिकायत मिली। कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने घटना में शामिल होने के संदेह में छात्रों को तलब किया है।

वाम नेतृत्व वाले छात्र संघ ने आरोप लगाया कि इस घटना के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े लोग जिम्मेदार हैं। देर रात करीब दो बजे चार लोगों ने जेएनयू रिंग रोड के पास छात्रा का यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनआई ने एबीवीपी से संपर्क किया लेकिन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें