नई दिल्ली। जाफरपुर कलां इलाके में स्थित दुर्गा एन्क्लेव में शादी में सिरसा गए परिवार के घर से चोरों ने गहने और नकदी चुरा ली। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के मालिक देवेंद्र नारायण ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित के मुताबिक, चार मई को वे परिवार साथ भतीजी शादी में गए थे। अगले दिन सुबह सात बजे पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटने की बात उन्हें बचाई। उन्होंने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये और गहने लेकर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो