फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से गिरे भाजपा नेता: गड्ढे में गिरने से जेवर विधायक के बाएं हाथ की हड्डी टूटी, डॉक्टरों ने डाली प्लेट

Sun, 31 Jul 2022 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह प्रतिदिन साइकिल चलाते हुए लोगों की समस्याएं सुनते हैं। शनिवार की शाम को भी वह साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान साइकिल फिसल जाने से वह गिर गए। जिससे उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में शनिवार देर रात हुई बारिश में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की साइकिल फिसल गई। इससे वह सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरे। हादसे में उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। विधायक के साथ चल रहे लोगों ने आनन-फानन ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार देर रात तक उनका आपरेशन हुआ।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि बाएं हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आई है। हड्डी टूटने की वजह से उसमें प्लेट डालनी पड़ी। हालांकि वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। जल्द ही उनको अस्पताल से छुटटी दे दी जाएगी। जानकारी के अनुसार विधायक सुबह और शाम को लोगों से मिलते हुए करीब 10 किमी. की साइक्लिंग करते हैं। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं। इससे उनका व्यायाम भी हो जाता है। शनिवार को वह जेवर एयरपोर्ट की ओर गए थे। लौटते वक्त बारिश शुरू हो गई। एयरपोर्ट के पास ही उनकी साइकिल फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें