फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया के कुलपति ने की सैयदना से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने सूरत में कुलाधिपति (अमीर-ए-जामिया) सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की। दरअसल, सोमवार को हुई इस बैठक में विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इनमें एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना, दंत चिकित्सा संकाय में एमडीएस कार्यक्रमों की शुरुआत और छात्राओं के लिए नए हॉस्टल का निर्माण शामिल है। मुलाकात के दौरान सैयदना ने जामिया की शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की और निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने अलजामिया-तुस-सैफिया अरबी अकादमी और कौशल विकास केंद्रों का भी दौरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें