नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की राजनीति विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूजा पासवान को डिजिटल शिकायत निवारण प्रणालियों पर शोध परियोजना मिली है। इस प्रोजेक्ट में जवाबदेही, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित शासन में इन प्रणालियों की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा। यह शोध भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के तहत किया जाएगा। अध्ययन में डेटा विश्लेषण और फील्ड रिसर्च के जरिए नीतिगत सुधारों की पहचान की जाएगी, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो सके। ब्यूरो