फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया की छात्रा को लंदन में पढ़ने के लिए मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा आफरीन नाज को विधिक अध्ययन के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में छात्रवृत्ति मिली है। उनको विधि में स्नातकोत्तर (एलएलएम) करने हेतु यूके सरकार द्वारा प्रतिष्ठित शेवनिंग छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। आफरीन ने जामिया के विधि संकाय से 2024 में बीएएलएलबी (ऑनर्स) में स्नातक की थी। छात्रवृत्ति के लिए इस वर्ष 160 से अधिक देशों के एक लाख से अधिक आवेदकों में से एक हजार का ही चयन हुआ। आफ़रीन ने कहा जामिया ने मेरे मूल्यों, कौशल और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह छात्रवृत्ति केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं है बल्कि मेरे गृह राज्य झारखंड और उसके बाहर सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। विधि संकाय के डीन प्रो. गुलाम यजदानी ने कहा कि छात्रा की सफलता उसकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें