नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र मो. शमून को 35 लाख रुपये का सालाना पैकेज का प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। शमून का चयन ऑनलाइन मूल्यांकन और साक्षात्कार के जरिए एक नामी कंपनी की समर इंटर्नशिप के लिए हुआ था। इंटर्नशिप के दौरान उन्हें 90 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिला। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और बेहतर प्रदर्शन के बाद कंपनी ने उन्हें स्थायी नियुक्ति के लिए ऑफर दिया है। जामिया प्लेसमेंट सेल की मानद निदेशक प्रो. राहेला फारूकी और मानद उपनिदेशक प्रो. सबा खान ने छात्र मो. शमून को बधाई दी है। ब्यूरो