फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया को मिला फिट इंडिया गोल्ड पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय से फिट इंडिया गोल्ड एफईआरएन रिकग्निशन पुरस्कार मिला है। यह सम्मान स्वस्थ, हरित और वाहन-मुक्त परिसर को बढ़ावा देने व फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों के लिए दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पुरस्कार विश्वविद्यालय द्वारा नामित लाइब्रेरियन डॉ. विकास सीतारामजी नागराले को दिया। विश्वविद्यालय के अनुसार जामिया कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रोफेसर मो. महताब आलम रिजवी के दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की गई हैं। इसमें प्रत्येक रविवार को साइकिलिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें