नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज (सीपीआरएस)में फिजियोथेरेपिस्ट के लिए बने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) कानून विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. एम.डी महताब आलम रिजवी के मार्गदर्शन में किया गया। सीपीआरएस के निदेशक प्रो.जुबिया वेकार ने कहा कि फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नवाचार और शोध की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आईपीआर का ज्ञान बेहद जरूरी है। जामिया डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. तनुजा ने भी इस अवसर पर रचनात्मकता और बहु-विषयक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्यूरो