नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय की 200 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय के स्कूल सेक्शन ने अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार फैसला प्रॉस्पेक्टस ड्राफ्ट कमेटी की हुई विशेष बैठक की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की औपचारिक मंजूरी ने अतिरिक्त सीटों को स्वीकृति प्रदान की है। ब्यूरो