फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इस्कॉन की रथयात्रा में उमड़ेगा भक्ति का सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इस्कॉन दिल्ली की भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य रथयात्रा शनिवार को लालकिले से निकलेगी। इसमें देश-विदेश से आए भक्त भक्ति, नृत्य और कीर्तन में शामिल होंगे। यात्रा के मुख्य संयोजक अनिल गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा दोपहर 12 बजे लालकिला (माधव दास पार्क) से प्रारंभ होकर शाम सात बजे पुनः वहीं पहुंचेगी। रास्ते में दरियागंज, दिल्ली गेट, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग और चांदनी चौक के बाजार भक्ति संगीत से गूंजेंगे। यात्रा में 11,000 गुब्बारे छोड़े जाएंगे जबकि भक्तगण लगातार छह घंटे तक हरे कृष्ण महामंत्र के साथ नृत्य करते रहेंगे। रथ के आगे बनी फूलों की विशेष रंगोली, जीवंत झांकिया और छप्पन भोग की भव्य व्यवस्था दर्शनीय होगी। शाम को लालकिला मैदान में सांस्कृतिक संध्या और संध्या भजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। रथयात्रा का यह आयोजन दिल्ली में भक्ति, संस्कृति और एकता का अद्भुत प्रतीक बनकर एक बार फिर राजधानी के धार्मिक माहौल को आलोकित करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें