ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी हुई है। मस्तिष्क में रक्तस्राव व सूजन के चलते सद्गुरु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मस्तिष्क में जमे रक्त को बाहर निकालने के लिए 17 मार्च को सर्जरी की गई। अब हालत सुधर रही है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सद्गुरु से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सद्गुरु ने पीएम का आभार जताया है।
सद्गुरु जग्गी वासुदेव की सफल सर्जरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा की। प्रधानमंत्री ने सद्गुरु के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।