फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआरसीटीसी होटल घोटाले में 24 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि मामले के लिए आदेश मौजूदा समय तक तैयार किया जा रहा है। ऐसे में सुनवाई 24 सितंबर के लिए टाल दी। इससे पहले अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को पांच अगस्त तक टाल दिया था। मामले में आरोपियों में आईआरसीटीसी के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर वीके अस्थाना और आरके गोयल, सुजाता होटल्स के निदेशक विजय कोचर और विनय कोचर भी शामिल हैं। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालत में कहा कि उनके खिलाफ अभियोजन के लिए सीबीआई के पास पर्याप्त सुबूत नहीं हैं और उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया है। सीबीआई ने 28 फरवरी को अदालत में कहा था कि उसके पास अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें