नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस व बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए तीसरे दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। नीट यूजी का रैंक कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र सहित दूसरे दस्तावेज 27 अक्तूबर तक ही अपलोड कर सकेंगे। दोनों प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित तीसरी ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 29 अक्टूबर को घोषित कर दिया जाएगा। काउंसलिंग का परिणाम घोषित होने के बाद का शेड्यूल यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो