नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमटेक बायोटेक्नोलॉजी एवं एमटेक फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी प्रोग्राम की स्पॉट राउंड काउंसलिंग 20 से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन द्वारका कैंपस के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में ऑफलाइन मोड में होगा। गेट स्कोर के जरिये जिन्होंने इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वे इस स्पॉट राउंड काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। आवेदकों को काउंसलिंग के दिन कुलसचिव के नाम देय 1, 67,500 रुपये का ड्राफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने हैं। वहीं, जिन्होंने किसी वजह से अब तक इन दोनों प्रोग्राम में आवेदन नहीं किया है वे 2,500 रुपये के पंजीकरण शुल्क के साथ ऑन द स्पॉट आवेदन भी कर सकते है। नए आवेदनकर्ताओं के लिए नई मेरिट सूची बनाई जाएगी और उसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। ब्यूरो