फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : डी फॉर्मा प्रोग्राम की दूसरी काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के डी फॉर्मा प्रोग्राम की दूसरी काउंसलिंग 23 जुलाई को द्वारका कैंपस में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। डी फॉर्मा के सभी आवेदकों को काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम निर्गत 60 हजार रुपये का ड्रॉफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने हैं। वहीं, इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए अभी तक जिन्होंने आवेदन नहीं किया है वे काउंसलिंग के दिन भी आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन फार्मास्यूटिकल साइंसेज में उपलब्ध है। सेंटर के निदेशक प्रो. एके नरूला के अनुसार दो वर्ष की अवधि का यह कोर्स पूरी तरह रोजगारोन्मुखी है। कोर्स की समाप्ति के बाद सरकारी एवं निजी अस्पतालों में फार्मासिस्ट की नौकरी मिलती है। इसके अलावा दवा कंपनियों में भी नौकरी के अवसर है। अपनी दवा की दुकान खोलने का लाइसेंस भी इस कोर्स को करने के बाद मिल जाता है। प्रोग्राम के संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें