नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के चार प्रोग्राम में दाखिले के लिए 12 अगस्त से प्रस्तावित ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों से फिलहाल स्थगित कर दी गई है। काउंसलिंग का नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के चार प्रोग्राम बी. टेक, लेटरल एंट्री टू बी. टेक, बीबीए, बीबीए-एमबीए इंटीग्रेटेड और बीसीए की काउंसलिंग प्रस्तावित थी। आईपीयू ने इस काउंसलिंग के नए शेड्यूल के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in को नियमित देखने की सलाह दी है। ब्यूरो