फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, 23 मई तक चलेंगी परीक्षाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीईटी) 25 अप्रैल से शुरु होगी । सीईटी प्रवेश परीक्षा 25 अप्रैल से 23 मई तक आयोजित की जाएगी। आईपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ एसएल भंडारकर के अनुसार प्रत्येक शनिवार और रविवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली 10 बजे से 12:30 बजे तक और शाम की पाली 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एडमिट कार्ड संबंधित प्रोग्राम की सीईटी के आयोजन से लगभग पांच-छह दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। सीईटी से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आवेदक हेल्पलाइन नंबर 25302263 और 25302278 पर संपर्क कर सकते हैं और cetipu.ac.in और coe2ipu.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। विवि ने स्पष्ट किया है कि सीईटी से संबंधित तिथि, सत्र, केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें