फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी ने विदेशी छात्रों के लिए शुरु की प्रवेश प्रक्रिया, 10 फीसदी सीटें और बढ़ाईं

Tue, 16 May 2023 01:23 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस बार विदेशी छात्रों की आवेदन प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। एक तो विदेशी छात्रों के लिए मौजूदा 15 फीसदी अतिरिक्त सीटों की सीमा को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है। वहीं दो नए कार्यक्रम बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग में भी दाखिले हो सकेंगे।
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विवि(आईपीयू) ने विदेशी छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु कर दी है। विवि के कुलपति प्रो. डॉ महेश वर्मा ने द्वारका परिसर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत विदेशी छात्रों के लिए दाखिला पुस्तिका को जारी किया। यहां कई देशों के राजदूत और उच्चायुक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन

इस बार विदेशी छात्रों की आवेदन प्रक्रिया में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। एक तो विदेशी छात्रों के लिए मौजूदा 15 फीसदी अतिरिक्त सीटों की सीमा को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है। वहीं दो नए कार्यक्रम बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग में भी दाखिले हो सकेंगे। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.ipu.ac.in/intaff.php के लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। 

 


ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। आवेदन अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशालय कमरा संख्या-306, डी ब्लॉक, 16 सी, द्वारका, नई दिल्ली में भेजने होंगे। जबकि आवेदन पत्र की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल आईडी international@ipu.ac.in पर भेजनी होगी।

 

वर्तमान में 33 देशों के 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से नेपाल, भूटान, खाड़ी व अफ्रीकी देश शामिल हैं। दाखिले के लिए आईसीसीआर फैलोशिप के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहली वरीयता दी जाएगी। शेष सीटों पर दाखिले क्वालीफाईंग एक्जाम की मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। 

 

आवेदन करने के लिए TOFEL या IELTS के अंग्रेजी दक्षता परीक्षा के स्कोर की आवश्यकता होती है। नेपाल व तिब्बत के आवेदकों को इस बाध्यता से छूट रहेगी। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए वार्षिक शुल्क 2,050 यूएस डॉलर है, या एक विशेष कार्यक्रम के आधार पर 2,550 यूएस डॉलर है। इस संबंध में सभी विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in पर अपलोड किए गए हैं। वहीं भारतीय छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि सोमवार (15 मई) रात समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें