फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को मिला पुरस्कार

सार

नई दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गगन दीप शर्मा को क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2025 मिला है। यह सम्मान सामाजिक विज्ञान, कला और मानविकी श्रेणी में दिया गया। विश्वविद्यालय ने इसे शोध क्षेत्र में अपनी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर गगन दीप शर्मा को क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस साइटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सामाजिक विज्ञान, कला और मानविकी श्रेणी में मिला। इस वर्ष वह राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय से एकमात्र पुरस्कार प्राप्त करने वाले हैं। इस सम्मान को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने कहा यह विश्वविद्यालय की वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और सामाजिक रूप से प्रासंगिक शोध को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं, गगन दीप शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार एक जिम्मेदारी से अधिक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें