फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी ने एलएलबी पाठ्यक्रम की फीस की निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की फीस निर्धारित कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रथम वर्ष की फीस 167500 रुपये, द्वितीय वर्ष की 178700 रुपये और अंतिम वर्ष की फीस 193220 रुपये निर्धारित की है। फीस दिल्ली रेगुलेटरी कमेटी की ओर से तय की गई है। यह पाठ्यक्रम यूनिवर्सिटी से संबद्ध दो अन्य संस्थानों में शुरू किया गया है। इसमें दाखिले के लिए 90 सीटें उपलब्ध हैं जबकि द्वारका कैंपस में स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज में दाखिले के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइटों www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें