फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कुरियर से गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मादक पदार्थ निरोधक दस्ता ने एक अंतरराज्यीय गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है, जो ओडिशा से दिल्ली और बिहार तक सामान पहुंचा रहा था। पुलिस ने चंदन कुमार, नीतेश कुमार उर्फ निलेश और विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 26.466 किलोग्राम गांजा, एक ई-रिक्शा और तीन फोन बरामद हुए हैं। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से कुरियर के जरिए गांजा मंगवाते थे। सामान को साड़ी के पैकेट्स, साउंड बॉक्स और आरओ प्यूरीफायर के डिब्बों में छिपाकर दिल्ली लाया जाता था। यहां पहुंचने के बाद इसे स्थानीय सप्लायरों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने 17 सितंबर को चंदन कुमार को पहली बार रंगे हाथों पकड़ा था। उसकी पूछताछ से बिहार कनेक्शन खुला और नीतेश कुमार उर्फ निलेश को गिरफ्तार किया गया। 20 अक्टूबर को विक्की कुमार भी पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के और भी सदस्य दिल्ली-एनसीआर और दूसरे राज्यों में सक्रिय हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें